माइग्रेन रोग क्या है? जानें, लक्षण, कारण और इलाज

Categories
Migraine

माइग्रेन रोग क्या है? जानें, लक्षण, कारण और इलाज

Loading

माइग्रेन क्या होता है ?

माइग्रेन एक तरह की न ठीक होने वाली बीमारी है ,जिसका सिर्फ इलाज किया जा सकता है इसको खत्म नहीं किया जा सकता ,माइग्रेन से इंसान को बोहत सी ऐसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिसको वह सहन नहीं कर पता है। माइग्रेन के होने से इंसान चिड़चिड़ा हो हटा है और सिर के एक तरफ होने वाला सर दर्द है ,जो दिमागी टेंशन या परिवार मैं जनेटिक हो ये तभी होता है ,ये सिर दर्द आम तोर पर एक धड़कने वाला और एक चुंबन पैदा करने वाला सिर दर्द होता है। ये अगर किसी आम इंसान को हो जाये तो ये उसकी दिनचर्या और उसको सोचने की शक्ति पर बुरा असर दाल सकता है ,जैसे की हम सब को पता चल गया है की ये न ठीक होने वाला दर्द है जो हमारी पुरे दिन की गतिविधियों में बाधा डाल सकता है ,ये एक भयानक सिर दर्द है जो की इसके हमले बढ़ीं के कई घंटों तक या कुछ दिनों तक रहता है.उलटी ,मन बेचैन होना ,चिड़चिड़ापन ,नेत्र मैं बदलाव ,सिर में चुबन जैसे लक्षण पैदा करता है। जो की माइग्रेन होने के लक्षण होते है। ये सिर के एक तरफ ही होता है और ये सिर दर्द आम दर्द से कई ज्यादा अलग होता है ये हल्का और तेज गति से होने वाला सिर दर्द है ,जिसको सहना बोहत ही मुश्किल होता है। आज के बदलते मौसम मई ये सिर दर्द आम होता जा रहा है ,माइग्रेन 5 महिलाओं में से 1 महिला को प्रभावित करता है ,और 15 मनुष्य में से 1 को प्रभावित करता है। माइग्रेन की समस्या औरतों में ज्यादा देखने को मिलती सकती है। कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनको माइग्रेन सिरदर्द होने से पहले छवि नामक चेतावनी भरे लक्षण दिखाई पड़ते है जैसे की छवि में दिखने में गड़बड़ी और अंधे धब्बे होना ,पैरों में झुनझुनी होना ,चक्क्र जैसा महसूस होना ,और चेहरे के एक तरफ़ दर्द होना और बोलने में मुश्किलें बभी आ सकती है। यह एक न्यूरोलॉजिकल समस्या होती 

है जिसको माइग्रेन कहा जाता है जो एक माइग्रेन से पीड़ित इंसान को बिस्तर पर पड़े रहने के लिए मजबूर कर सकती है। 

माइग्रेन के लक्षण कुछ इस प्रकार हैं 

माइग्रेन को एक गंभीर बीमारी या गंभीर सिर दर्द मना जाता है ,जो आम सिरदर्द से बोहत ज्यादा दर्दनाक होता है।  माइग्रेन होने के चार पग होते हैं जिनमें इंसान को कहीं न कहीं गुजरना पड़ता है जेसे की प्रोड्रोम (प्राथमिक और प्राम्भिक लक्षण )आभा (छवि) ,सिरदर्द और पोस्टड्रोम (माइग्रेन हैंगओवर ) जैसे पड़ावों से होक जाना पड़ता है। जरूरी नहीं है की हर इंसान को पहले ये पग से होना पड़े तभी उसको माइग्रेन होता है ,ऐसा नहीं है सभी मेंग्रान के लक्षण पग की बुनियाद अलग अलग होती है। माइग्रेन से जूझता हर इंसान को जरूरी नहीं की इन पगों से गुजरना पड़े। 

See also  माइग्रेन की समस्या क्या है और इससे संबंधित किस तरह के प्रश्न पूछे जाते है ?

प्रोड्रोम (प्राथमिक और प्रारंभिक लक्षण )

  •  आपके मूड मूड में बदलाव आ जाना 
  •  थकान महसूस होना
  •  मुश्किल से किसी चीज पर ध्यान दे पाना 
  •  अधिक नींद आना 
  •  जी का घबराना 
  •  बहुत ज्यादा पेशाब आना 
  •  भूख और प्यास बढ़ना 
  • कब्ज का होना 
  •  बार बार उबासी आना 

आभा (छवि) के लक्षण 

  • मांसपेशियों में कमजोरी आ जाना 
  •  नेत्रों में बदलाव आना 
  •  कान में अजीब सी आवाज बजना ( टिनिटस ) जैसी 
  •  अचानक से ऐसा महसूस होना कि आपको कोई छू रहा हो 
  • हाथ पैरों का सुन्न हो जाना या झुनझुनी होना 
  •  ध्यान देने में या कुछ बोलने में मुश्किल होना 

सिरदर्द लक्षण  

सिरदर्द सिर के दोनों हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। ये दर्द तेज और हल्का भी महसूस हो सकता है  

  • उल्टी का होना 
  •  प्रकाश,आवजें और गंद की तरफ़ ज्यादा अतिसंवेदनशील होना 
  •  बहुत ज्यादा ठंड लगना 
  •  पसीना आना 
  •  भूख में कमी होना 

पोस्ट-ड्रोम (माइग्रेन हैंगओवर ) के लक्षण 

  •  चक्क्र का आ जाना 
  •  थकान का होना 
  •  गर्दन में दर्द हो जाना 
  •  बहुत ज्यादा नींद का आना 
  •  प्रकाश,आवजें और गंद की तरफ़ ज्यादा अतिसंवेदनशील होना 
  • सिर की एक तरफ़ धुकधुकी जैसा दर्द होना 

 

माइग्रेन के क्या कारण होते हैं ?

माइग्रेन एक तेज रफ्तार से होने वाला असहनीय दर्द है इसका कारण स्पष्ट रूप निश्चित नहीं किया गया है, ये पुरुषों की बजाए महिलाओं में ज्यादा पाया जाता है और ऐसा मन जाता है की माइग्रेन का कारन सिर की ताकत केमिकल और ब्लड रक्त वही-कार्यों में कुछ समय के लिए होने वाला छोटा सा परिवर्तन है ,जिसके कारण सिर में बहुत तेजी से और दर्दनाक दर्द होता है। 

ट्रिगर एक ऐसी चीज़ है जो माइग्रेन के लक्षणों को शुरू करने का कारण बनती है और माइग्रेन के कुछ सबसे आम ट्रिगर में शामिल हैं। 

  •  तनाव का बढ़ना 
  •  हार्मोन में परिवर्तन होना
  •  कुछ दवाइयां को लेना 
  •  नींद में परिवर्तन को देखना 
  •  मौसम के कारण अपने मूड में बदलाव 
  •  बहुत ज्यादा शरीर से काम लेना 
  •  शराब ,तंबाकू और कैफीन जैसे नशीले पदार्थों का सेवन 
  •  भूख न लगना 
  •  बोहत तेज रौशनी आवाज़ और गंध का  संपर्क होना 
  •  शरीर का हाइड्रेट न होना 

माइग्रेन की शुरुआत कुछ ऐसे पदार्थों का सेवन करने से भी हो सकती है, जैसे की 

  • चिकन लीवर,अंजीर और कुछ बीन्स का सेवन करना। 
  • ज्यादा चॉकलेट का खाना 
  • डेयरी खाद्य पदार्थ का सेवन करना खास तोर पर पनीर
  • मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) से रहित खाद्य पदार्थ को लेना 
  • टायरामाइन रहत खाद्य पदार्थ, जैसे की  रेड वाइन, पुराना पनीर, स्मोक्ड मछली, 
  • खट्टे फल और केले जैसे फलों का  करना 
  • मूंगफली और दूसरे मेवे और बीज का सेवन करना  

आखिर माइग्रेन कितना आम होता है ?

माइग्रेन का होना बहुत ही आम है एक चिंता में डूबा व्यक्ति भी इसका शिकार हो सकता है ,

See also  All About Migraine Headaches: From Causes to Treatment Options

अध्ययनों से पता चलता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में अंदाज से पता लगाया है कि 12% लोग माइग्रेन का अनुभव करते हैं।

माइग्रेन कितने प्रकार के होता हैं ?

माइग्रेन के बहुत से प्रकार पाए जाते हैं पर ये माइग्रेन सबसे आम श्रेणियों में शामिल हैं 

  • आभा संग माइग्रेन जिसको क्लासिक माइग्रेन कहा जाता है। 
  • आभा युक्त माइग्रेन जिसको समान्या माइग्रेन कहा जाता है। 

आभा (ऑरा) यह सिर में दर्द शुरू होने से पहले माइग्रेन का एक चरण है।

माइग्रेन के प्रकार कुछ इस ट्रिक से हैं। 

  •  बच्चों में माइग्रेन ( पेट का माइग्रेन )। बच्चो को होने वाला माइग्रेन जिसको ( पेट का माइग्रेन) कहते हैं। 
  •  क्रोनिक माइग्रेन: क्रोनिक माइग्रेन में हर महीने के 15 दिन या उससे भी ज्यादा समय तक ये दर्द शामिल होता है। 
  • हेमिप्लेजिक माइग्रेन :ये माइग्रेन दर्द पीरियड्स के दौरान होता है। 
  • मासिक धर्म माइग्रेन : इस तरिके के माइग्रेन में शरीर के एक पासे में अस्थाई रूप से कमज़ोरी शुरू हो जाती है 
  • बिना सिर दर्द के होने वाला माइग्रेन जिसको (साइलेंट माइग्रेन)कहते हैं इस माइग्रेन में सिर में दर्द नहीं होता है ये साइलेंटली आपके दिमाग में बढ़ता रहता जो आगे जाकर आपको परेशानी भी खड़ी कर सकता है 
  • वेल्टिबुलर माइग्रेन: इस तरिके के माइग्रेन में अलग प्रकार के गंभीर चक्कर आना शुरू हो जाते हैं या   इसके लक्षण समय से दिखने लगते हैं 

माइग्रेन को कैसे ठीक किया जा सकता है 

माइग्रेन को कैसे ठीक किया जाता है क्या आप इसके बारे में जानते है ? माइग्रेन का उपचार पुरे तरीके से मिल नहीं पाया है ये जानकर आपको हैरानी होगी पर हाँ यही सच है की इस बीमारी का इलाज अभी तक संभव नहीं हो पाया है ,पर आप कुछ विशेष डॉक्टरों की सलाह और कुछ दवाइयों का उपयोग करके अपने माइग्रेन के दर्द को कण्ट्रोल और इस माइग्रेन को कम कर सकते है। पर डॉक्टर्स आपकी इन बातों के अनुसार ही आपका इलाज शुरू कर पाते हैं, ये कोनसी बातें आइये जानते हैं 

  • माइग्रेन का दर्द कितने समय से है और वह कितना गंभीर है 
  • मरीज की उम्र कितनी है 
  • माइग्रेन का दर्द आपके कब और कितने दिनों में आपके होता है 
  •  यह माइग्रेन दर्द का कौन सा प्रकार है 
  •  सिर में दर्द के अलावा आपके और कोई लक्षण तो नहीं है 
  •  सिर के अलावा कोई और लक्षण 

 

 

माइग्रेन में क्या खाना चाहिए? 

माइग्रेन में कुछ चीजें होती हैं जो हमको खानी चाहिए और जो की हमारे माइग्रेन को ठीक करने में हमारी मदद करता हे। 

  •  हमको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए ताकि हमारा दिमाग और हमारी बॉडी हाइड्रेट रहे और हमारा माइग्रेन ठीक रहे 
  •  जो लोग माइग्रेन से पीड़ित होते हैं उनको नट्स खाने चाहिए नट्स पोषक तत्वों से भरपूर रहते हैं ये आपके शरीर को ही नहीं आपके माइग्रेन को ठीक करने में भी आपकी मदद करते हैं। 
  •  पालक जैसी हरी सब्जियां हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है तो इसका सेवन हमारे माइग्रेन को ठीक रखने में  भी हमारी मदद करता है 
  •  अदरक जैसी गुणों से भरपूर चीजें आपके माइग्रेन को ठीक करती हैं वह आपके दर्द को भी कम करती हैं ,अदरक अपनी औषधीय गुण के लिए जाना जाता है। 
See also  Explore 5 Common Home Remedies for Migraines

माइग्रेन का इलाज कैसे किया जाता है?

दवाएं 

माइग्रेन एक सिर दर्द एक दर्दनाक बीमारी जिसका अभी तक कोई पुख्ता इलाज नहीं मिल पाया है ,और इसका कारण भी स्पष्ट रूप निश्चित नहीं किया गया है। तो हम कुछ दवाइयों का प्रयोग करके या अपनी दिनचर्या में सुधार करके अपने माइग्रेन का इलाज कर सकते हैं। 

 माइग्रेन और सिर दर्द से राहत पाने के लिए एस्पिरिन,एसिटामिनोफेन इबुप्रोफेन जैसी दवाओं का सेवन करके आप माइग्रेन की बीमारी को रोक सकते है और आप अपने दर्द को इन दवाइयों से छुटकारा दे सकते हैं ,और एक और अध्ययन से मेलाटोनिन भी माइग्रेन के दर्द से राहत दिलाती है। ये दवाये माइग्रेन के दर्द और प्रभावों को को भी शांत करती है और ये दवाइयां लेने से पहले अपने निजी डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें ताकि आपको और भी आसानी हो अपने माइग्रेन को ठीक करने में ,क्योंकि कई डॉक्टर्स मेडिकल हिस्ट्री  के आधार पर आपको कुछ दवाइयां लेने पर आपको इंकार करते हैं। 

जीवनशैली में बदलाव 

अगर आप अपने जीवन में सुधार करते हैं,और खुश रहते है तो ये आपके माइग्रेन से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करता है, अच्छा भोजन खाना ,समय  से अपनी नींद को पूरा करना ,नियमित रूप से व्यायाम करें ,जंक फ़ूड खाने से  बचें ,फालतू का सोचने से बचें ,अगर आप अपने जीवन ये सब चीजों को सुधर लेते हैं तो आप माइग्रेन जैसी जो न ठीक होने वाली बीमारी से ,उससे अपना बचाव कर सकते है। 

निष्कर्ष

माइग्रेन एक ऐसी बीमारी है जो कभी ठीक नहीं हो सकती बस उसपर नियंत्रण पाया जा सकता है ,रोजाना कसरत कर्क ,अपने आप को खुश राखब कर और अच्छा खाना खा कर ,जनक फूड्स का इस्तेमाल न करके और कुछ दवाइयों का प्रयोग करके हम अपने माइग्रेन पर नियंत्रण पा सकते हैं ,और माइग्रेन एक दर्दनाक सिर दर्द है जो न इलाज करने पर एक बड़ी बीमारी का रूप धारण कर कसता है इस पर नियंत्रण करने के लिए और माइग्रेन सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप अपने विशेषज्ञों से भी सलाह ले सकते हैं ,अगर आप सोचने पर मजबूर हैं और आपका सिर दर्द आपको परेशानी क्र रहा है तो आप न्यूरो लाइफ एंड स्पाइन हॉस्पिटल में जाकर आप विशेषज्ञों से सलाह कर सकते हैं और पा  सकते हैं एक भेतरीन इलाज।