सिर,गर्दन और पीठ में दर्द के क्या है लक्षण और कैसे रहे इससे सतर्क ?

Categories
health Hindi

सिर,गर्दन और पीठ में दर्द के क्या है लक्षण और कैसे रहे इससे सतर्क ?

Loading

 आज के समय की बात की जाए तो लोग काम के ज्यादा दबाव और एक ही जगह पर घंटो बैठने की वजह से उनको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे सिर,गर्दन और पीठ में दर्द की समस्या और ये दर्द व्यक्ति पर अपना काफी बुरा प्रभाव छोड़ता है। इसके अलावा इस तरह के दर्द की समस्या के लक्षण क्या है और कैसे हम इस समस्या से खुद को बाहर निकाल सकते है इसके बारे में भी बात करेंगे, इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर से पढ़े ;

सिर,गर्दन और पीठ में दर्द की समस्या क्यों उत्पन होती है ?

  • अकसर यह समस्या हड्डियों से जुड़ी किसी न किसी बीमारी का संकेत जरूर होती है, लेकिन अगर इसके साथ आपको लगातार सिर दर्द की शिकायत भी बनी हुई है और शरीर के अंगों में कुछ बदलाव महसूस हो रहे है तो यह न्यूरोलॉजिकल समस्या की शुरुआत हो सकती है।
  • इसलिए अगर ऐसा कोई भी लक्षण दिख रहा है तो तुरंत डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि न्यूरो से जुड़ी किसी भी बीमारी में तत्काल इलाज की जरूरत होती है।
See also  पेट का माइग्रेन क्या होता है? डॉक्टर से जाने इसके कारण, लक्षण और उपचार के विकल्पों के बारे में

अगर आप भी सिर,गर्दन और पीठ में दर्द की समस्या से परेशान है तो इससे जल्द निजात पाने के लिए बेस्ट न्यूरोलॉजिस्ट लुधियाना का चयन करें।

सिर,गर्दन और पीठ में दर्द के लक्षण क्या है ?

  • खराब बैठने या सोने की मुद्रा भी आपके सिर और गर्दन के पिछले हिस्से में दर्द बना सकता है। वही शरीर की खराब स्थिति आपकी पीठ, कंधों और गर्दन में तनाव पैदा करती है। यह तनाव सिरदर्द का कारण बन सकता है। इसके अलावा आप अपनी खोपड़ी के आधार पर एक सुस्त, धड़कता हुआ दर्द भी महसूस कर सकते हैं।
  • अगर कोई व्यक्ति बेहोश हो जाता है या उसे अपने चेहरे की बनावट में मामूली परिवर्तन भी नजर आता है तो यह भी न्यूरो समस्या के लक्षण हो सकते है। वही समय पर इनका इलाज़ नहीं होता तो खतरा काफी बढ़ जाता है। इसी समस्या से ही ब्रेन स्ट्रोक भी आता है। स्ट्रोक के कई मामलों में यह देखा जाता है कि मरीज देरी से अस्पताल पहुंचा है। इसका कारण यह है कि लोग न्यूरोलॉजिकल डिस्ऑर्डर के शुरुआती लक्षणों पर ध्यान नहीं देते।
See also  शरीर के लिए फोलिक एसिड क्यों होता है ज़रूरी तत्व, जाने कौन-सी बिमारियों को यह रखता है दूर?

सिर,गर्दन और पीठ में दर्द से बचाव का तरीका ?

  • इसका सबसे अच्छा बचाव का तरीका ये है कि व्यक्ति अगर ज्यादा समय तक एक ही मुद्रा में काम कर रहा है तो उसको अपने बैठने के तरीके में बदलाव लाना चाहिए।
  • दूसरा अगर व्यक्ति गलत मुद्रा में सोता है, तो भी उसको इस समस्या का सामना करना पड़ता है।
  • इसके अलावा थोड़ी बहुत एक्सरसाइज भी व्यक्ति को करते रहना चाहिए रोजाना।
  • तो वही पौष्टिक खाने की चीजों का सेवन करना चाहिए, अपने स्वास्थ्य शरीर के लिए।

अगर आपको भी सिर,गर्दन और पीठ में दर्द की समस्या ने अपना शिकार बना लिया है तो इससे बचाव के लिए आपको न्यूरो लाइफ ब्रेन एन्ड स्पाइन सेंटर का चयन जरूर से करना चाहिए और साथ ही डॉक्टरों के द्वारा बताए गए उपायों को जरूर से आजमाए।

See also  इंटरवेशनल न्यूरोराडियोलॉजी क्या है और क्या इससे हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक की समस्या का इलाज ?

निष्कर्ष :

समस्या कोई भी हो अगर सही समय पर उसका इलाज मिल जाए तो उस समस्या का हमेशा के लिए खात्मा किया जा सकता है, ठीक वैसे ही सिर,गर्दन और पीठ में दर्द की समस्या है अगर ये समस्या आप में रहती है तो लक्षणों को देखते हुए सही समय पर डॉक्टर का चयन जरूर से करें।