सिर में भारीपन के क्या है कारण और इलाज ?

Categories
Headache health

सिर में भारीपन के क्या है कारण और इलाज ?

Loading

बढ़ते काम व कामयाबी को हासिल करने के लिए लोगों के मन में बहुत सी बाते घूमती है, जिसके चलते उनके सिर में तेज दर्द व सिर में भारीपन की समस्या का उन्हें सामना करना पड़ता है। इसके इलावा इस दर्द से हम कैसे निजात पा सकते है, इसके बारे में भी बात करेंगे।  इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना ताकि आपको आपकी समस्या का समाधान मिल सके ;

सिर में तेज दर्द व भारीपन की समस्या के क्या कारण है ?

इसके कारण को हम निम्न में प्रस्तुत करेंगे ;

  • यदि आपके सिर में तेज दर्द है जिसके कारण माइग्रेन की समस्या उत्पन हो जाती है तो आपको चक्कर आना, और सिर घूमने जैसी और भी बहुत सी समस्याएं उत्पन हो सकती है।
  • थकान के कारण भी हमारे सिर में दर्द की समस्या हो सकती है।
  • यदि आपके सिर व कान में किसी तरह की चोट लग जाए तो भी आपके सिर में दर्द की समस्या उत्पन हो जाती है।
  • तनाव लेने से भी आपको सिर में भारीपन व दर्द का एहसास हो सकता है।
  • तो वही अगर अन्य कारणों की बात करे तो ज्यादा शोर- गुल वाले माहौल में भी हमारे सिर में दर्द की समस्या हो जाती है।
See also  मस्तिष्क के स्वास्थ्य से जुड़े कुछ अज्ञात सीमाओं की खोज, जाने एक्सपर्ट्स से इन रहस्यों के बारें में

सिर में दर्द के कारणों को यदि आप जान चुके है तो इसके दर्द से निजात पाने लिए बेस्ट न्यूरोलॉजिस्ट लुधियाना से ले सलाह।

सिर दर्द में कैसे पाए जल्दी छुटकारा ?

यदि आपके सिर में दर्द बहुत तेज बढ़ा हुआ है तो इससे निजात पाने के लिए आप एक ट्रिक आजमा सकते है जैसे ;

सिर दर्द होने पर आप अपनी दोनों हथेलियों को सामने की तरफ ले आइए। इसके बाद एक हाथ से दूसरे हाथ के अंगूठे और इंडेक्स फिंगर ( अंगूठे के साथ वाली उंगली जिसे इंडेक्स फिंगर या तर्जनी उंगली कहते है ) के बीच की जगह पर हल्के हाथ से मसाज करें. यह प्रोसेस दोनों हाथों में 2 से 4 मिनट तक दोहराइए। ऐसा करने से आपको सिरदर्द में तुरंत आराम मिलेगा।

See also  Cerebrospinal Fluid Leaks: Causes, Treatment and Symptoms

सिर दर्द से निजात पाने का इलाज क्या है ?

इसके इलाज को जानना बहुत जरूरी है जैसे ;

  • इसके इलाज के लिए पहले यह जानना जरूरी होता है कि यह भारीपन किस वजह से है? अतः सिर में भारीपन की शिकायत में डॉक्टर से जांच कराकर इसके सही कारण जानकर उचित इलाज कराना जरूरी होता है।
  • सिर में भारीपन के शिकायत में अपने इलाज के साथ-साथ जीवनशैली में बदलाव करना चाहिए, विभिन्न शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए, नियमित रूप से रोज सुबह सैर करना चाहिए।
  • इसके अलावा घरेलु इलाज की बात करे सिर में दर्द से निजात पाने के लिए तो आपको अदरक और तुलसी का रस पीना चाहिए।
  • सेब पर नमक डाल के खाए।
  • नींबू वाली चाय पिए।
  • गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पिए।
  • लौंग के तेल से सिर में मालिश करें आदि।
See also  क्या स्क्रीन टाइम से बढ़ रहा है आपका सिरदर्द? जानिए ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, आपको मिलेगी राहत

सुझाव :

सिर में दर्द व भारीपन की समस्या बहुत बुरी होती है इसलिए बहुत से लोग इससे निजात पाना चाहते है यदि आप भी इस समस्या से निजात पाना चाहते है तो न्यूरो लाइफ ब्रेन एन्ड स्पाइन सेंटर के बेस्ट न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर से जरूर सम्पर्क करे।

निष्कर्ष :

समस्या कोई भी हो जब तक उसके बारे में अच्छे से न पता चले तब तक उसका निपटारा नहीं किया जा सकता है। इसलिए आपको किसी भी तरह की समस्या है, तो उसके लिए डॉक्टर के पास जरूर से जाए और इस समस्या से हमेशा के लिए निजात पाए।