चक्कर आने के क्या है, लक्षण, कारण और इलाज ?

Categories
Dizziness Hindi

चक्कर आने के क्या है, लक्षण, कारण और इलाज ?

Loading

चक्कर आने की समस्या काफी गंभीर बीमारी को दर्शा सकती है। इसके इलावा आज के युवा में इसकी समस्या काफी देखने को मिल सकती है। क्युकि उनके द्वारा डाइट को काफी फॉलो किया जाता है। जिसकी वजह से उनमे कमजोरी की समस्या उत्पन हो जाती है और उनमे चक्कर आने जैसी समस्याओ का आगमन होता है।

चक्कर आना क्या है ?

चक्कर आने की समस्या आज के समय में काफी गंभीर समस्या बन कर सामने आ रही है, तो हम निम्न में बात करेंगे की चक्कर आना क्या है, या ये समस्या क्यों उत्पन होती है, इसके लक्षण, कारण, व उपचार क्या है, के बारे में हम निम्न में बात करेंगे ;

  • वेस्टिबुलर सिस्टम में गड़बड़ी, जो संतुलन को नियंत्रित करती है, वर्टिगो से जुड़ी होती है। मेनिएरेस सिंड्रोम जैसे कान के रोग और संक्रमण, आपके कानों से सिस्टम के कनेक्शन के कारण आपके संतुलन की भावना और आपकी चाल पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
  • इसके इलावा भोजन में कमी, नींद, निम्न रक्त शर्करा, या यहां तक ​​कि सामान्य पुराने तनाव और चिंता भी शामिल है। मल्टीपल स्केलेरोसिस, पार्किंसंस रोग और मिर्गी सहित कई न्यूरोलॉजिकल स्थितियां चक्कर आने के रूप में प्रकट होकर हमारे सामने आते हैं।
See also  क्या ज्यादा धूम्रपान करने से बढ़ सकता है दिमाग का खतरा, इसे कैसे छोड़ें, जानिए डॉक्टर से

चक्कर आने की समस्या उत्पन होने पर बेस्ट न्यूरोलॉजिस्ट लुधियाना के संपर्क में आए।

चक्कर आने के कारण क्या है ?

चक्कर आने के बहुत से कारण है, जिनमे से हम कुछ को निम्न में प्रस्तुत कर रहे है ;

  • हृदय रोग या रक्तचाप की समस्या के कारण चक्कर आना।
  • मस्तिष्क रोगों या स्थितियों के कारण चक्कर आना।
  • दवा के कारण चक्कर की समस्या का उत्पन होना।
  • भ्रम या मनोभ्रंश की शंका।
  • उम्र बढ़ने के कारण चक्कर का आना।
  • अन्य बीमारियों या स्थितियों के कारण चक्कर आना।

चक्कर आने के लक्षण क्या है ?

इसके लक्षण काफी गंभीर होते है, जिनको जानना जरूरी है, जैसे ;

  • चक्कर आने पर कई बार हम दोहरी छवि को भी देखते है।
  • उल्टी आना भी चक्कर की छवि में शामिल है।
  • बुखार आना।
  • सिर दर्द।
  • सीने में बेचैनी का सामना करना।
  • चेतना में कमी का होना।
See also  एक सर्वश्रेष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट से मिले इलाज के बाद माता-पिता ने दी अपनी यात्रा के बारे में संपूर्ण जानकारी

चक्कर आने से निजात पाने के क्या है उपचार ?

इसके इलाज कुछ निम्न प्रकार से है ;

  • चक्कर आने पर आप पीठ के बल बैठ जाए या लेट जाए। या आप कुछ देर के लिए आंखें बंद करके लेट जाएं, आपको ऐसा करके काफी अच्छा महसूस होगा।
  • अगर आपको बार-बार चक्कर आते हैं, तो आप कार चलाने या भारी मशीनरी चलाने से बचे।
  • शराब और तंबाकू के सेवन से जितना हो सके बचें।
  • संतुलित आहार का सेवन करे।
  • बहुत अधिक दवा लेने से बचें और दवा अगर लेना भी है, तो डॉक्टर के सलाह से लें। इसके इलावा आपको अगर निर्जलीकरण के कारण चक्कर आ रहे हैं, तो आप किसी ठंडी जगह पर आराम कर सकते हैं और पर्याप्त पानी पी सकते हैं। तो वही चक्कर आने का अहसास होने पर चलने या दौड़ने से बचें।
See also  क्या दिमाग और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है टॉयलेट में फोन चलाना? डॉक्टर से जाने कैसे

अत्यधिक चक्कर आने की समस्या उत्पन होने पर आप हमारे सेंटर का चुनाव भी कर सकते है। क्युकि चक्कर आना कोई आम बात नहीं है।