बार-बार चक्कर आने से निजात पाने के क्या है बेहतरीन इलाज !

Categories
Dizziness health Hindi

बार-बार चक्कर आने से निजात पाने के क्या है बेहतरीन इलाज !

Loading

चक्कर आना कमजोर शरीर की निशानी है, या यू कहे कि कमजोर खान-पान की वजह से ये समस्या उत्पन होती है। यदि चक्कर आने की समस्या आपके सामने भी खड़ी हो रही है, तो इससे निजात कैसे पाना है इस बात का खास ध्यान रखे। इसके इलावा चक्कर क्यों आते है या ये समस्या क्यों उत्पन होती और इससे निजात कैसे पा सकते है, हम इसके बारे में बात करेंगे ;

चक्कर आने की समस्या किस कमी की वजह से उत्पन होती है ?

इस समस्या के बारे में हम निम्न में बात करेंगे ;

  • कई बार शरीर में खून की कमी, एनीमिया या अन्य किसी शारीरिक समस्या से तेज चक्कर आ सकता है। इसकी वजह से व्यक्ति कहीं भी अचानक उठते ही गिर सकता है। गर्मी में धूप में देर तक घूमने, शरीर में पानी की कमी होने से भी आपको चक्कर जैसा महसूस हो सकता है।
  • इसके आलावा जब आपके शरीर को प्रयाप्त ऑक्सीजन न मिल रही हो तो भी ये समस्या उत्पन हो सकती है।
See also  अष्टांग योग करने से दिमाग शांत और तनाव मुक्त रहता है, जाने इसके फायदे

यदि चक्कर आने की समस्या लगातार आपमें बनी हुई है, तो बिना समय गवाए बेस्ट न्यूरोलॉजिस्ट लुधियाना का चयन करें।

चक्कर आने के मुख्य कारण क्या है ?

इसके कारण निम्नलिखित है ;

  • चक्कर आना आमतौर पर आंखों और कानों को प्रभावित करता है। आमतौर पर असंतुलन यानी की डिस-इक्विलिब्रियम और वर्टिगो, चक्कर आने का मुख्य कारण होते हैं।
  • कमजोर खान-पान और सेहत का अच्छे से ध्यान न रखना भी इसके एक कारण को दर्शाती है।
  • ज्यादा तनाव लेने की वजह से भी चक्कर आने की समस्या उत्पन हो जाती है।

चक्कर आने से छुटकारा पाने के लिए क्या खाएं ?

इससे निजात पाने के लिए निम्न बातो का खास ध्यान रखे ;

  • यदि आपको चक्कर आ रहे है तो आप अदरक को काट कर खा सकते है या अदरक वाली चाय भी आपके चक्कर को रोकने में सहायक मानी जाती है।
  • इसके अलावा ताजा पानी प्रयाप्त मात्रा में पिएं।
  • ब्लैक-टी पिएं, और इसमें तुलसी और अदरक का उपयोग करें।
  • चॉकलेट खाएं।
  • केला खाएं, आइसक्रीम खाएं, ड्राइफ्रूट्स खाएं और दही-चीनी का सेवन भी आपके चक्कर को रोक सकता है।
See also  मिर्गी के दौरे को ठीक करने के लिए प्राथमिक उपचार क्या है ?

चक्कर आए तो क्या करे ?

  • यदि आप किसी उचाई पर खड़े है, तो चक्कर आने पर सामान्य जगह पर लेट जाए।
  • चक्कर आने पर पानी पिए, जूस पिए और फल खाने की कोशिश करें।
  • बहुत अधिक दवा लेने से जितना हो सके बचें।
  • यदि चक्कर लगातार आ रहे है तो अपनी आंखे बंद करके लेट जाए।
  • यदि चक्कर के दौरान आपको ब्लड प्रेशर कम महसूस हो रहा हो तो कुछ मीठा खाने की कोशिश करे।
  • इसके इलावा रोज योग और ध्यान लगाने से भी इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।
  • ज्यादा चिंता करने से भी आपको प्रयाप्त साँस न ले पाने और चक्कर आने की समस्या उत्पन हो सकती है, इसके लिए बस आपको करना ये है कि एक गहरी लम्बी सांस ले, जिससे आप ठीक महसूस करेंगे।
See also  एक पिता ने बताया कैसे डॉक्टर अमित मित्तल ने बचाई उनके बेटे की जान ?

सुझाव :

यदि चक्कर की समस्या ज्यादा ही गंभीर है तो न्यूरो लाइफ ब्रेन एन्ड स्पाइन सेंटर के डॉक्टर्स से मिले और उनसे इस समस्या से निजात पाने का बेहतरीन सुझाव ले।

निष्कर्ष :

 समस्या कोई भी हो अगर समय रहते उस पर ध्यान दे दिया जाए तो उस समस्या का ज्यादा गहरा सामना नहीं करना पड़ता। ठीक वैसे ही चक्कर आने की समस्या पर भी लागु होता है। इसलिए उपरोक्त बातो को ध्यान में रखते हुए इस समस्या से निजात पाए।