पेट का माइग्रेन क्या होता है? डॉक्टर से जाने इसके कारण, लक्षण और उपचार के विकल्पों के बारे में

Categories
Hindi

पेट का माइग्रेन क्या होता है? डॉक्टर से जाने इसके कारण, लक्षण और उपचार के विकल्पों के बारे में

Loading

आज के समय में, ऐसी कई समस्याएं हैं, जो सिर्फ बड़ो को ही नहीं, बल्कि बच्चों को भी प्रभावित करती हैं, जैसे कि पेट का माइग्रेन। आम तौर पर, पेट का माइग्रेन एक तरीके का माइग्रेन होता है, जो विशेष रूप से छोटे बच्चों पर बुरा असर डालता है। पर, ऐसा भी नहीं है, कि यह सिर्फ बच्चों को ही प्रभावित करता है, दरअसल यह समस्या बड़ों में भी हो सकती है। दरअसल, इस तरह की समस्या में, एक बार नहीं, बल्कि बार बार पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न होती है, जिसकी वजह से अक्सर मतली और उल्टी जैसी समस्या का एहसास होता है। हालांकि, पेट का माइग्रेन, दूसरे माइग्रेन की तरह व्यापक रूप से पहचाना नहीं जाता है, पर इस से छुटकारा पाने और इसका इलाज करने के लिए इसके बारे में, जानकारी प्राप्त करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। 

ऐसे में, कई लोगों के मन में सवाल आता है, कि आखिर पेट का माइग्रेन होता क्या है और इसके कारण, लक्षण और उपचार के विकल्प क्या हो सकते हैं? तो दरअसल, पेट का माइग्रेन एक बार-बार होने वाली स्थिति है, जिसमें एक व्यक्ति के पेट में तेज दर्द जैसी समस्या उत्पन्न होती है, जो अक्सर नाभि के आसपास विकसित होती है। दरअसल, इस तरह की स्थिति में, दर्द एक घंटे से लेकर कई दिनों तक बना रह सकता है और यह अक्सर मतली, उल्टी, भूख न लगना, पीलापन और थकान जैसे लक्षणों के साथ उत्पन्न हो सकता है। इसके कारणों में, संक्रामक, पर्यावरणीय और आनुवंशिक या फिर स्वप्रतिरक्षित कारण शामिल हो सकते हैं, जिसका इलाज दर्द निवारक दवाओं, जीवनशैली में बदलाव और आहार में बदलाव करके किया जा सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  अष्टांग योग करने से दिमाग शांत और तनाव मुक्त रहता है, जाने इसके फायदे

पेट के माइग्रेन के क्या कारण हो सकते हैं? 

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि पेट के माइग्रेन का सटीक कारण पूरी तरीके से समझा नहीं गया है। पर, इस तरह की स्थिति में कुछ संक्रामक कारक और पर्यावरणीय कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। जैसे कि इसमें शामिल हो सकते हैं:

  1. संक्रामक कारण 
  2. पर्यावरणीय कारण
  3. आनुवंशिक या फिर स्वप्रतिरक्षित कारण

पेट के माइग्रेन के क्या लक्षण हो सकते हैं?

दरअसल, आम माइग्रेन के उल्ट, पेट के माइग्रेन में सिर दर्द जैसे लक्षण नहीं होते हैं, जिसकी वजह से इन की पहचान करना काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाता है। हर व्यक्ति में पेट के माइग्रेन के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं, जिसमें निम्नलिखित लक्षण शामिल हो सकते हैं, जैसे कि 

  1. पेट में तेज दर्द होना। 
  2. मतली और उल्टी की समस्या होना। 
  3. पीड़ित व्यक्ति को भूख न लगना। 
  4. चेहरे का पीला पड़ जाना। 
  5. व्यक्ति का अक्सर थका हुआ महसूस करना। 
See also  ब्रेन स्ट्रोक कितने प्रकार के होते है, इसके प्रमुख लक्षण, कारण और कैसे किया जाता है इलाज ?

पेट के माइग्रेन के उपचार के विकल्प क्या हो सकते हैं? 

पेट के माइग्रेन के इलाज में दवाओं और साथ में जीवनशैली में बदलाव का संयोजन शामिल होता है। दरअसल, पेट के माइग्रेन के उपचार विकल्पों में निम्नलिखित विकल्प शामिल हो सकते हैं, जैसे कि 

चिकित्सा उपचार में शामिल हो सकते हैं:

  1. दर्द कम करने वाली दवाएं।
  2. मतली और उल्टी को कंट्रोल करने की दवाएं।
  3. रोकथाम की दवाएं।

गैर-औषधीय उपचार में शामिल हो सकते हैं:

  1. आहार में बदलाव।
  2. जीवनशैली में बदलाव।
  3. वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियाँ। 

निष्कर्ष: दरअसल, पेट का माइग्रेन एक बार-बार होने वाली समस्या है, जिसमें एक व्यक्ति के पेट में तेज दर्द जैसी समस्या उत्पन्न होती है, जो अक्सर नाभि के आसपास विकसित होती है। इस तरह की समस्या में, एक बार नहीं, बल्कि बार बार पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न होती है, जिसकी वजह से अक्सर मतली, उल्टी, भूख न लगना, चेहरे का पीला पड़ जाना जैसे लक्षण शामिल हो सकते हैं। संक्रामक, पर्यावरणीय और आनुवंशिक आदि इसके कारण होते हैं, जिनका उपचार दर्द निवारक दवाओं और जीवनशैली में बदलाव करके किया जा सकता है। अगर आपको भी पेट का माइग्रेन जैसी कोई समस्या है और आप इसका इलाज चाहते हैं, तो आप आज ही न्यूरो लाइफ ब्रेन एंड स्पाइन सेंटर में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

See also  अपने दिमाग को तेज और एक्टिव बनाये रखने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार तरीके, आपको मिलेगा फायदा
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

प्रश्न 1. पेट के माइग्रेन के मुख्य लक्षण क्या हो सकते हैं? 

दरअसल, इस तरह की स्थिति में, पेट के माइग्रेन के मुख्य लक्षणों में, पेट में तेज दर्द होना, मतली होना, उल्टी होना, और साथ में भूख न लगना शामिल हो सकता है। पेट का माइग्रेन, मतलब की इसमें, दर्द ऐंठन वाला होता है और यह समस्या अक्सर नाभि के आसपास हो सकती है। 

प्रश्न 2. क्या बड़ों में भी पेट का माइग्रेन जैसी समस्या देखने को मिल सकती है?

हाँ बिलकुल, पेट के माइग्रेन जैसी समस्या बड़ो में भी देखने को मिल सकती है। हालाँकि, पेट का माइग्रेन सबसे ज्यादा बच्चों में देखने को मिल सकता है, पर यह बड़ो में भी हो सकता है। विशेष कर उन लोगों में, जिनको पहले से ही पेट के माइग्रेन जैसी समस्या हो चुकी होती है। 

प्रश्न 3. क्या पेट के माइग्रेन की वजह से कोई जटिलता हो सकती है? 

जी हां, समय पर इलाज न मिलने वाले पेट के माइग्रेनन की वजह से आपको लगातार, गंभीर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, पोषण में कमी और चिंता जैसी मनोवैज्ञानिक जटिलताएं हो सकती हैं।