![]()
अष्टांग योग आमतौर पर सबसे बढ़िया और लोकप्रिय योग शैलियों में से एक माना जाता है। दरअसल, अष्टांग योग करने से हमारा दिमाग शांत और तनाव मुक्त रहता है। इस को मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक संतुलन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसे करने से आप दिनभर ऊर्जावान और शारीरिक तौर पर मजबूत महसूस करते हैं। दरअसल, इसका रोजाना अभ्यास आपके मन को सकारात्मक विचारों से भर देता है। यह आपके ध्यान और एकाग्रता में काफी ज्यादा सुधार लाता है और दिमागी तौर पर हमारे ध्यान को केंद्रित करता है। इसकी सहायता से आपकी मांसपेशियों और जोड़ों में भी मजबूती आती है और साथ में यह शरीर का फैट तेजी से कम करने और आपके दिमागी संतुलन को बढ़ाने में मदद करता है। इसका नियमित अभ्यास आपको कई तरह के तनावों से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा यह शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है और शरीर को लचीला बनाने में मददगार साबित होता है। आमतौर पर, जब आप इस तरह के योग से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और फिट होने का अहसास करते हैं, तो इससे आपका दिमाग भी काफी ज्यादा शांत रहता है। तो आइये इस लेख के माध्यम से अष्टांग योग को कैसे किया जा सकता है और इसके क्या -क्या फायदे हो सकते हैं, इसके बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।
अष्टांग योग के फायदे
वैसे तो, अष्टांग योग के कई फायदे होते है, जिस की सहायता से आप न केवल तनाव से छुटकारा पा सकते हैं, बल्कि, पढ़ाई-लिखाई करने वाले बच्चे अपने मन को एकाग्र कर सकते हैं और बड़ी से बड़ी परेशानियों को आसानी से हल कर पाते हैं। इसके कुछ फायदे इस प्रकार हैं:
- अष्टांग योग की सहायता से आपको फोकस और एकाग्रता बढ़ाने में मदद प्राप्त होती है।
- दिनभर की गतिविधियों से होने वाली थकान और तनाव से आप दूर रहे सकते हैं।
- इसके नियमित अभ्यास से आपको काफी अच्छी नींद आती है।
- आपका दिमाग फालतू की चीजों को नहीं सोचता वह शांत रहता है।
- अष्टांग योग की सहायता से आप आसानी से अपने वजन को कम कर सकते हैं।
- इससे, हमारा हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
अष्टांग योग करने का तरीका
बेशक, अष्टांग योग के अनेकों फायदे होते हैं और इसको करने से दिमाग शांत और तनाव मुक्त रहता है। पर आम तौर पर, यह एक कठिन प्रकार का योग होता है। अगर आप इस का अभ्यास करने की सोच रहे हैं, तो आपको सब से पहले इसकी मूल बातों को समझना होगा और इसको शुरू करने से पहले आपको मैसूर शैली का अष्टांग योग करना होगा। इसको करने के लिए आप योग गुरुओं की सहायता ले सकते हैं, इसकी मदद से आप अपनी रूटीन और बनतर को सुधार सकते हैं, जिससे कि आपको सहनशक्ति, फुर्ती और लचीलापन प्राप्त होता है। अष्टांग योग की कोशिश करने से पहले हठ योग या फिर आयंगर योग जैसे कम गहन अभ्यास आपके लिए एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
निष्कर्ष:
जिम्मेदारिओं के चलते ज्यादातर लोग तनाव और चिड़चिड़ेपन में रहते हैं। अपने दिमाग को शांत और तनाव मुक्त रखने के लिए आप अष्टांग योग का सहारा ले सकते हैं। यह मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक संतुलन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। रोजाना अष्टांग योग का अभ्यास करने से दिनभर की गतिविधियों से होने वाली थकान और तनाव से छुटकारा मिलता है, काफी अच्छी नींद आती है, और इससे कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज भी कंट्रोल होती है। अष्टांग योग करने का तरीका बहुत ही अलग और एक कठिन प्रकार का योग होता है। इसके लिए आप योग गुरूओं की सहायता ले सकते हैं। अगर यह योग करने के बावजूद भी आपका तनाव कम नहीं हो रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर आप इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप ही न्यूरो लाइफ ब्रेन एंड स्पाइन सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।